लाइव न्यूज़ :

बहन के प्रेम विवाह से आक्रोशित नाबालिग भाई और मां ने काटा उसका सिर, ली सेल्फी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:52 IST

Open in App

औरंगाबाद, छह दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में, झूठी शान के लिए की गई हत्या के एक संदिग्ध मामले में, एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बहन का सिर काट दिया और फिर कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध शादी की थी इसलिए उसके भाई और मां ने यह जघन्य अपराध किया। एक अधिकारी ने कहा कि घटना यहां वैजापुर तहसील के लडगांव में रविवार दोपहर को हुई।

सब डिविजनल पुलिस अधिकारी कैलाश प्रजापति ने कहा, “कीर्ति (21) ने वैजापुर में अविनाश थोरे से 21 जून को विवाह किया था और गयागांव गांव में रहती थी। इससे परिवार में गुस्सा था। कीर्ति के नाबालिग भाई और उसकी मां उसके घर पहुंचे और उस वक्त उसका सिर काट दिया जब वह चाय बना रही थी।”

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “नाबालिग लड़का और उसकी मां ने कीर्ति के सिर के साथ सेल्फी भी ली। अविनाश को उसकी पत्नी की सिर कटी लाश किचन में मिली। अपराध करने के बाद दोनों आरोपी वैजापुर पुलिस थाने पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह