लाइव न्यूज़ :

पति के शराब खरीदने से नाराज पत्नी ने शराब की दुकान के सामने आत्मदाह का प्रयास किया, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:00 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), दो अप्रैल मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पति द्वारा शराब खरीदने से नाराज पत्नी ने शराब की दुकान के सामने ही स्वयं को आग लगा कर आत्मदाह करने का प्रयास किया । महिला को गंभीर हालत में जबलपुर के अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शाहनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता शंकुतला सिंह (38) अपने पति छत्रपाल सिंह की शराब पीने के आदत से परेशान थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पति को शराब खरीदने के लिये शराब की दुकान पर देखकर नाराज हो गई और दुकान के सामने ही स्वयं पर और अपने पति पर पेट्रोल डाल दिया।

ठाकुर ने बताया कि इसके बाद महिला का पति वहां से भाग निकला जबकि महिला ने आग लगा लिया ।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला स्वास्थ विभाग में शासकीय कर्मचारी है और शाहनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है, वहीं उसका पति छत्रपाल सिंह भी शाहनगर के स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड ब्वाय है।

उन्होंने बताया कि शंकुतला 60 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है और उसे बेहतर उपचार के लिये जबलपुर भेजा गया है।

ठाकुर ने बताया कि यह दंपति शाहनगर के ममतानगर में रहता है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग