लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध से नाराज चाचा और फूफा ने किशोरी की हत्या की

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:32 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर जिले के थाना असंद्रा क्षेत्र में किशोरी के अवैध संबंधों से नाराज उसके चाचा और फूफा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा 36 घंटे के भीतर करते हुए किशोरी के चाचा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फूफा अभी भी फरार है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि दिलावलपुर पुलिस चौकी निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात को घर के बगल में बनी झोपड़ी में सोने गयी थी। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं जगी तो उसकी छोटी बहन उसे जगाने गई, जहां उसने देखा कि किशोरी का शव पड़ हुआ है। कपड़े अस्त व्यस्त हैं और मुंह से झाग निकल रहा है। बहन के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

मृतका के भाई ने रविवार शाम करीब 4 बजे उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आया तो, थाना प्रभारी असन्द्रा ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार की सुबह असन्द्रा थाना पुलिस ने ग्राम गढ़ी बढ़ौली निवासी रामकिशोर रामनरेश और गांव के ही सिराज को गिरफ्तार किया।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सिराज बाल काटने का काम करता है। घटना वाली रात को मृतका की मां ने सिराज को अपनी बेटी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा और शोर मचाया। इसपर सिराज वहां से फरार हो गया। उस समय मौके पर मृतका के चाचा रामकिशोर और फूफा लाल बहादुर भी मौजूद थे।

अपर पुलिस अधीक्षक बताया कि इसी घटना से नाराज होकर चाचा और फूफा ने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग