लाइव न्यूज़ :

नाराज खिलाड़ियों ने स्टेडियम का मुख्य द्वार बंद कर सांसद को रोक लिया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:00 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 25 नवंबर शाहजहांपुर जिले में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में पुरस्कार की राशि न मिलने से नाराज खिलाड़ियों ने स्टेडियम का मुख्य द्वार बंद कर दिया जिसके कारण भाजपा सांसद अरुण सागर कथित रूप से काफी देर तक अंदर रहें ।

खिलाड़ी राजदेव ने पत्रकारों को बताया कि हथोड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता चल रही है जिसमें सांसद अरुण सागर ने कहा था कि तहसील स्तर से जो भी टीम प्रथम आएगी उसे शाहजहांपुर में खिलाया जाएगा तथा 11,000 से लेकर 51 हजार तक का पुरस्कार मिलेगा परंतु अब पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है।

खिलाड़ी सुनाना जौहरी ने बताया,‘‘हम लोग पांच दिनों से लगातार यहां खेलने आ रहे हैं । यहां खाना तक नहीं मिल रहा है,और 51000 प्रत्येक टीम को पुरस्कार देने को बोला गया था परंतु हमें पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है । इसलिए हम लोगों ने सांसद अरुण सागर को स्टेडियम में रोक लिया है।’’

प्रत्यक्षदर्शियों एवं खिलाड़ियों ने बताया कि आज सांसद खेल स्पर्धा का समापन था जिसमें सांसद अरुण सागर गए थे परंतु खिलाड़ियों ने पुरस्कार ना मिलने के कारण मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा वहां पर लगी हुई सांसद की होर्डिंग भी फाड़ दी।

इस बीच सांसद अरुण सागर ने पत्रकारों को बताया कि खिलाड़ी ज्यादा उत्साह में थे, खिलाड़ियों में जो जीता था उसे पुरस्कार दिए गए । उन्होंने कहा कि वहां पर तमाम अधिकारी थे कौन जीता, कौन हारा, यह फैसला अधिकारियों ने किया है। खाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खाने के पैकेट अभी भी मौजूद हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि स्टेडियम में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्होंने वहां पुलिस बल को भेजा और खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा स्टेडियम के अंदर मौजूद सांसद को वहां से बाहर निकाल कर भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे