लाइव न्यूज़ :

प्रीतम मुंडे को मंत्रिपरिषद् में स्थान न मिलने से नाराज बीड जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:20 IST

Open in App

बीड (महाराष्ट्र), 11 जुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद् के विस्तार के बाद महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद प्रीतम मुंडे खडे को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के 20 से अधिक स्थानीय पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। एक स्थानीय नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीड जिला परिषद् और पंचायत समिति के साथ अंबाजोगाई के भाजपा पार्षद, इस्तीफा सौंपने के लिए मुंबई निकल पड़े हैं। नेता ने कहा कि पिछले दो दिन में जिन्होंने इस्तीफा दिया है, उनमें बीड जिला परिषद का एक सदस्य और पंचायत समिति का एक सदस्य शामिल है।

इसके अलावा भाजपा जिला महासचिव, युवा इकाई के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और भाजपा युवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मास्के को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

भाजपा बीड जिला महासचिव सरजेराव टांडले ने कहा, “प्रीतम मुंडे को कैबिनेट में जगह मिलने वाली थी, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटा दिया गया। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल होते देखना चाहते थे। जब उनका नाम अंतिम सूची में नहीं आया तो उनका सपना टूट गया। मैं इसके विरोध में पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

हालांकि, भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने अपनी बहन और सांसद प्रीतम मुंडे खडे को मंत्रिपरिषद में शामिल न किये जाने से नाराज होने की खबरों का खंडन किया है। इससे पहले पंकजा ने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि प्रीतम को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा।

पंकजा ने स्पष्ट किया था कि पार्टी द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय उन्हें और उनकी बहन को स्वीकार्य होगा क्योंकि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि पंकजा मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया