लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर कथित आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:26 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), पांच जून हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना में प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध एक युवक ने शुक्रवार की रात पेड़ से फंसा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के युवक लक्ष्मी प्रजापति (20) ने शुक्रवार की रात एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि युवक लक्ष्मी प्रजापति राजस्थान की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और महोबा जिले की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार को युवक राजस्थान से अपने घर आ रहा था, तभी उसे शादी के बाद प्रेमिका की विदाई की सूचना मिली और उसने बस से उतर कर पहले गले में फांसी का फंदा लगाकर मोबाइल फोन से सेल्फी खींचकर फोटो परिजनों और दोस्तों को भेजी, फिर उसी फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

यादव ने बताया कि युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos