लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के मोन जिले में गुस्साई भीड़ ने असम राइफल्स के शिविर में की तोड़फोड़

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:23 IST

Open in App

कोहिमा, पांच नवंबर नगालैंड के मोन जिले में गुस्साई भीड़ ने रविवार दोपहर असम राइफल्स के शिविर और कोन्याक यूनियन के कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 13 आम नागरिकों की मौत के बाद हालात नाजुक बने हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए 13 लोगों की मौत में शामिल सुरक्षा बलों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।

तोड़फोड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जबकि प्राधिकारियों ने जिले में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। अभी यह पता नहीं चला है कि क्या तोड़फोड़ की इन घटनाओं में कोई हताहत हुआ है। जिला प्राधिकारियों और स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

सुरक्षाबलों के अभियान में 11 लोग घायल भी हो गए जबकि एक जवान भी मारा गया। सेना ने आम नागरिकों की मौत पर ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दिए हैं और इस घटना पर गहरा खेद जताया है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा की सीमा से लगते मोन जिले में विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद अभियान चलाया था कि इलाके में उग्रवादी आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर