लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार व्यक्ति की मौत से गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:23 IST

Open in App

(संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

खरगोन (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में डकैती के मामले में गिरफ्तार 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए आदिवासियों की भीड़ ने मंगलवार को एक थाने पर कथित तौर पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित बिस्टान थाने में हुई, जिसके बाद परिसर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सत्येंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बिसन नाम के इस व्यक्ति को तीन दिन पहले पुलिस ने 11 अन्य लोगों के साथ खेरकुंडी गाँव में लूट और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के करीब दो बजे के आसपास बिसन की खरगोन उप जेल में मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि आदिवासी लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रताड़ना के कारण इस शख्स की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, प्रारम्भिक रूप से ऐसा नहीं लग रहा है। प्रथम दृष्टया उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं देखे गए।

सिंह ने बताया कि उसकी मौत के बाद बिस्टान थाने के आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और उसने थाने का घेराव कर पुलिस पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिये जाएंगे।

इसी बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप को भी पलट दिया और पुलिस परिसर में खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया