लाइव न्यूज़ :

नाराज विधायक शिलादित्य देव ने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है : हेमंत विश्व सरमा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 मार्च भाजपा नेता हेमंत विश्व सरमा और दिलीप सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि होजई के विधायक शिलादित्य देव भाजपा के ‘‘महत्वपूर्ण सदस्य’’ के तौर पर बने रहेंगे। असम विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज देव ने पिछले दिनों पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी थी।

नाराज विधायक से उनके आवास पर मुलाकात के बाद पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक सरमा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया ने कहा, ‘‘देव हमेशा से भाजपा में रहे हैं और महत्वपूर्ण सदस्य के तौर पर पार्टी में बने रहेंगे।’’

सरमा ने कहा कि देव होजई में पार्टी के उम्मीदवार रामकृष्ण घोष समेत विभिन्न भाजपा उम्मीदवारों के लिए सक्रियता से प्रचार करेंगे।

सैकिया ने कहा, ‘‘फिर से हमारी सरकार बनने के बाद नयी सरकार में देव को महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा।’’

भाजपा द्वारा बुधवार को होजई के उम्मीदवार की घोषणा के बाद देव ने फेसबुक पर पोस्ट किया था, ‘‘आखिरकार मुझे भाजपा से बाहर कर दिया गया है।’’

विधायक ने उसी दिन संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की थी कि वह ‘पार्टी छोड़ रहे हैं और नया सफर शुरू करेंगे।’

उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले चार साल से पार्टी में उनके खिलाफ साजिश चल रही थी और ‘‘हिंदुत्व का समर्थक’’ होने के कारण उनकी ‘‘राजनीतिक हत्या’’ कर दी गयी।

पिछले साल जुलाई में देव ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी में गुटबाजी हावी है लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग