लाइव न्यूज़ :

फतेहपर में छेड़खानी से क्षुब्ध नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:19 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 16 अक्टूबर फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर छेड़खानी से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई।

मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की ने शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने लड़की के परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की देर रात 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी थी। इसका उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकाया था, शायद इसी से क्षुब्ध होकर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि मृत लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र