लाइव न्यूज़ :

जमीन पर कब्जे से क्षुब्ध व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:08 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित कार्यालय लोक भवन के सामने कन्नौज के एक व्यक्ति ने कथित रूप से जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर सोमवार को आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कन्नौज जिले के इंद्रगढ़ का रहने वाला उमाशंकर (36) हजरतगंज स्थित लोक भवन के सामने पहुंचा और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझा दी और उमाशंकर को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उमाशंकर लगभग 30 फीसद झुलस गया।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि उमाशंकर की जमीन पर किसी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिसे हटाने के लिए उसने ग्राम प्रधान और लेखपाल से शिकायत की थी। उमाशंकर का आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई।

ठाकुर ने बताया कि उमाशंकर सोमवार सुबह बस से लखनऊ पहुंचा और लोक भवन के गेट संख्या-दो के सामने पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?