लाइव न्यूज़ :

जमीन पर कब्जे से क्षुब्ध व्यक्ति ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:11 IST

Open in App

लखनऊ/कन्नौज, एक फरवरी राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय लोक भवन के सामने कन्नौज के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया।

इस घटना की सूचना मिलने पर कन्नौज जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक पीड़ित के गांव पहुंचकर परिजन से मुलाकात की।

पुलिस सूत्रों ने लखनऊ में बताया कि कन्नौज जिले के इंदरगढ़ का रहने वाला उमाशंकर (36) नामक व्यक्ति हजरतगंज स्थित लोक भवन के सामने पहुंचा और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझा दी और उमाशंकर को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उमाशंकर लगभग 30 फीसदी झुलस चुका है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि उमाशंकर की जमीन पर किसी ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है जिसे हटाने के लिए उसने ग्राम प्रधान और लेखपाल से शिकायत की, उमाशंकर का आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई।

उधर कन्नौज से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उमाशंकर के गांव पहुंचे और उसके परिजन से मुलाकात की।

जिलाधिकारी ने मौके पर तहसीलदार और लेखपाल को बुलवाकर नापजोख का काम शुरू कराया और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

उमाशंकर की पत्नी ने बताया कि उसके पति का पड़ोस में रह रहे शिवकुमार से गांव के बाहर एक प्राइमरी स्कूल के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद है, उमाशंकर की उस जमीन पर शिव कुमार ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?