पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:37 IST2021-09-04T22:37:13+5:302021-09-04T22:37:13+5:30

Angry husband commits suicide due to wife not returning home | पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने आत्महत्या की

पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो माह से रूठ कर गयी पत्नी के घर नहीं लौटने से क्षुब्ध पति ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के गांव मुंडाखेड़ी के ब्रह्म सिंह (30) की पत्नी नन्ही देवी दो माह पहले नाराज होकर अपने जीजा के घर चली गयी थी। ब्रह्म सिंह ने उसे घर लाने का कई बार प्रयास किया लेकिन वह नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी को लाने फिर गया था, जहां दोनों में कहासुनी हो गयी। इस बात से क्षुब्ध होकर आज ब्रहम सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Angry husband commits suicide due to wife not returning home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Brahm Singh