घर से गुस्सा होकर निकली छात्रा का शव यमुना नदी में मिला

By भाषा | Updated: February 27, 2021 22:07 IST2021-02-27T22:07:00+5:302021-02-27T22:07:00+5:30

Angry girl's body found in the river Yamuna after getting angry from home | घर से गुस्सा होकर निकली छात्रा का शव यमुना नदी में मिला

घर से गुस्सा होकर निकली छात्रा का शव यमुना नदी में मिला

आगरा, 27 फरवरी आगरा में पढ़ाई को लेकर कथित तौर पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली छात्रा का शव यमुना नदी में मिला है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा के एत्मादपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी साक्षी विमला देवी इंटर कालेज की 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन पहले मां ने पढ़ाई को लेकर साक्षी को डांट लगाई। इससे गुस्सा होकर वह घर से चली गई। साक्षी का पता नहीं चलने पर पिता सुरेंद्र सिंह ने थाना एत्मादपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह डौकी क्षेत्र के समोगर घाट स्थित यमुना में ग्रामीणों ने एक किशोरी के शव को देखा। उसकी पहचान 16 वर्षीय साक्षी के रूप में की गई।

उन्होंने कहा कि साक्षी का शव यमुना में मिलने से लगता है कि उसने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Angry girl's body found in the river Yamuna after getting angry from home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे