पढ़ाई नहीं करने से नाराज पिता ने 10 साल के बेटे को जलाया
By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:19 IST2021-01-18T16:19:59+5:302021-01-18T16:19:59+5:30

पढ़ाई नहीं करने से नाराज पिता ने 10 साल के बेटे को जलाया
(इंट्रो में सुधार के साथ)
हैदराबाद, 18 जनवरी तेलंगाना के हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर उस पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
पुलिस ने बताया कि 10 साल का बच्चा 60 प्रतिशत झुलस गया है और उसका इलाज यहां के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता एक मजदूर है और वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात में यहां कुकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड इलाके में हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।