लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणामों से नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:09 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), पांच मई गोरखपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पराजित घोषित किए गए दो उम्मीदवारों के समर्थकों ने बुधवार को प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नई बाजार पुलिस चौकी में आग लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 60 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार रवि निषाद और वार्ड संख्या 64 से इसी पद के उम्मीदवार कोडई निषाद ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने दो हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीत लिया है लेकिन प्रशासन उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह वार्ड संख्या 60 पर गोपाल यादव और 64 पर गब्बर यादव नामक प्रत्याशियों को विजयी घोषित करके उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया।

कुमार ने बताया कि इससे नाराज रवि निषाद और कोडई निषाद अपने समर्थकों के साथ ब्रह्मपुर विकास खंड कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ नई बाजार पुलिस चौकी पहुंच गई और पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और उसमें आग लगा दी। इस दौरान चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस वारदात में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच