लाइव न्यूज़ :

गंगा पूजन में मुख्य सचिव को देख संत हुए नाराज़

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:59 IST

Open in App

हरिद्वार, छह अप्रैल महाकुंभ—2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हुए गंगा पूजन के दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश को देखकर संत खफा हो गए।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने मुख्य सचिव की मौजूदगी पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि गंगा पूजन में केवल हरिद्वार के जिलाधिकारी, मेलाधिकारी, मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, अखाड़ा परिषद और गंगा सभा के अलावा और किसी को आने का अधिकार नहीं है ।

हालांकि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा संतों को नमन कर शांत होने का आग्रह करने पर संत शांत हो गए ।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए महंत गिरी ने कहा कि मुख्य सचिव के कारण ही पूरा कुंभ मेला बिगड़ा है।

महंत ने कहा कि उनका मेले में पूजन में आने का कोई कार्यक्रम नहीं था, फिर भी वह आए। उन्होंने कहा कि यह गलत परंपरा है ।

श्री गंगा सभा की ओर से महाकुंभ—2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हुए महापूजन में मुख्यमंत्री रावत के साथ ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि साधु-संतों ने अपने-अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का पूजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग