लाइव न्यूज़ :

फोन टैप करने को लेकर मंत्रिमंडल में गुस्सा: आव्हाड

By भाषा | Updated: March 25, 2021 00:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने यहां बताया कि खुफिया विभाग द्वारा फोन टैप किए जाने को लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में बुधवार को नाराजगी प्रकट की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की।

राकांपा नेता आव्हाड ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला ने तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सीताराम कुंते की अनुमति के बिना फोन टैप किए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के फोन टैप करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन वास्तव में कुछ अन्य लोगों के फोन टैप किए गए।

शुक्ला से संपर्क नहीं हो सका।

आव्हाड ने बताया कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्रिमंडल की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे