लाइव न्यूज़ :

आमिर खान से संबंधित विज्ञापन को लेकर हिंदुओं में रोष : भाजपा नेता हेगडे़

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर अभिनेता आमिर खान द्वारा लोगों को सड़कों पर पटाखे न चलाने की सलाह दिए जाने से संबंधित, टायर कंपनी सीएट लिमिटेड के विज्ञापन पर आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि कंपनी को ‘‘नमाज के नाम पर सड़कों को अवरुद्ध किए जाने और अजान के दौरान मस्जिदों से निकलने वाले शोर’’ से संबंधित समस्या का समाधान भी करना चाहिए।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनंत वर्धन गोयनका को लिखे एक पत्र में हेगड़े ने कहा है कि वह ‘‘हिंदुओं में रोष’’ उत्पन्न करने वाले हालिया विज्ञापन का संज्ञान लें।

हेगड़े ने पत्र में कहा, ‘‘आपकी कंपनी का हालिया विज्ञापन, जिसमें आमिर खान लोगों को सड़कों पर पटाखे नहीं चलाने की सलाह दे रहे हैं, एक बहुत अच्छा संदेश दे रहा है। सार्वजनिक मुद्दों पर आपकी चिंता के लिए सराहना किए जाने की जरूरत है। इस संबंध में, मैं आपसे सड़कों पर लोगों के सामने आने वाली एक और समस्या का समाधान करने का अनुरोध करता हूं...जिसमें कि शुक्रवार और अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों के दिन नमाज के नाम पर मुस्लिमों द्वारा सड़कें जाम कर दी जाती हैं।"

उन्होंने 14 अक्टूबर को लिखे अपने पत्र में कहा कि यह कई भारतीय शहरों में एक बहुत ही सामान्य दृश्य है जहां मुसलमान व्यस्त सड़कों को अवरुद्ध करते हैं और नमाज अदा करते हैं, तथा उस समय एंबुलेंस और दमकल वाहनों जैसे वाहन भी यातायात में फंस जाते हैं, जिससे "गंभीर क्षति" होती है।

उत्तर कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हेगड़े ने पत्र में गोयनका से यह भी कहा है कि वह कंपनी के विज्ञापनों में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा भी उठाएं क्योंकि ‘‘हमारे देश में मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से अजान के समय बहुत अधिक शोर होता है।’’

उन्होंने कहा, "वह ध्वनि अनुमेय सीमा से परे है। शुक्रवार को, इसे कुछ और समय के लिए बढ़ाया जाता है। इससे विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों और आराम करने वाले लोगों, विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों और कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी असुविधा पैदा हो रही है। दरअसल, पीड़ितों की यह सूची बहुत लंबी है और यहां केवल कुछ का उल्लेख किया गया है।"

सांसद ने पत्र में कहा, "चूंकि आप आम जनता के सामने आने वाली समस्याओं के प्रति बहुत संवेदनशील हैं और आप भी हिंदू समुदाय से हैं, मुझे यकीन है कि आप सदियों से हिंदुओं के साथ किए गए भेदभाव को महसूस कर सकते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि आजकल "हिंदू-विरोधी अभिनेताओं" का एक समूह हमेशा हिंदू भावनाओं को आहत करता है, जबकि, वे कभी भी अपने समुदाय के गलत कामों को उजागर करने की कोशिश नहीं करते हैं।

हेगड़े ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपसे इस विशेष घटना का संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं, जहां आपकी कंपनी के विज्ञापन ने हिंदुओं में रोष पैदा किया है।’’

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में गोयनका का संगठन हिंदू भावनाओं का सम्मान करेगा और इसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से, किसी भी तरह से आहत नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए