लाइव न्यूज़ :

आंगनवाड़ी कर्मियों के संगठन ने महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स’ (एआईएफएडब्ल्यूएच) ने बदायूं के कथित सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले की पीड़िता के संदर्भ में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य की कथित टिप्पणी को लेकर उनको पद से हटाने की मांग की है।

खबरों के मुताबिक, बदायूं की घटना की पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के बाद चंद्रमुखी देवी ने कहा कि अगर शाम के समय महिला नहीं गई होती या परिवार का सदस्य कोई साथ में होता तो ऐसी घटना नहीं होती।

एआईएफएडब्ल्यूएच-सीटू के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। पीड़िता आंगनवाड़ी सहायिका थी।

संगठन ने एक बयान में कहा कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होनी चाहिए और परिवार को उचित मुआवजा तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

उसने यह भी कहा कि पीड़िता के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने के लिए चंद्रमुखी देवी को महिला आयोग के सदस्य पद से हटाया जाए।

एआईएफएडब्ल्यूएच-सीटू के प्रतिनिधिमंडल में एआईएफएडब्ल्यूएच की अध्यक्ष ऊषा रानी और कई अन्य लोग शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित