लाइव न्यूज़ :

प्री-प्राइमरी स्कूल में तब्दील होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, तीन साल के बच्चों को मिलेगा प्रवेश: योगी

By भाषा | Updated: October 25, 2019 20:24 IST

गौरतलब है कि प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में पांच साल के बच्चे को दाखिला मिलता है। वहीं इन प्री-प्राइमरी स्कूलों में तीन साल के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता देकर सशक्त बनाने का काम करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेन्द्र मोदी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के जरिए देश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश की बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों के आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में तब्दील किया जाएगा। इन प्री-प्राइमरी स्कूलों में तीन साल के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में यह व्यवस्था अगले सत्र से शुरू होगी। गौरतलब है कि प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में पांच साल के बच्चे को दाखिला मिलता है। वहीं इन प्री-प्राइमरी स्कूलों में तीन साल के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता देकर सशक्त बनाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेन्द्र मोदी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के जरिए देश में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं तो इसे और सशक्त करने के लिए ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ शुरू कर रहे हैं।

योजना के तहत सरकार बालिका के जन्म के समय से लेकर इंटर में पहुंचने तक छह चरणों में 15 हजार रुपये देगी। सरकार ने योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट रखा है। योगी ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक और अन्य संगठनों को इस योजना से जुड़कर सहयोग करना चाहिए, जिससे नारी सशक्तिकरण अभियान और मजबूत हो सके।

योगी ने कहा कि प्रदेश में समान लिंगानुपात स्थापित करने व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिका के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा बालिका के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत ऐसे लाभार्थी पात्र होंगे जिनका परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रुपए तथा जिनके परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों। किसी परिवार की अधिकतम दो बच्चियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने धनतेरस पर्व के अवसर पर शुरू की गई इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी द्वारा शुरू जा रही एक नई पहल है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने इस योजना से जुड़े वेब पोर्टल का भी लोकार्पण किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए