लाइव न्यूज़ :

आर्थिक सुस्ती के बीच आंध्र प्रदेश का राजस्व बढ़ा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:54 IST

Open in App

अमरावती, 17 अक्टूबर आंध्र प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के पहले पांच महीनों में कर राजस्व के रूप में 12,052.29 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है, लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल कोविड-19 के नाम पर बढ़ाए गए विभिन्न करों और शुल्कों का भुगतान हो रहा है।

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के खुलासे के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से अगस्त तक राज्य का कुल राजस्व 15,688.46 करोड़ रुपये अतिरिक्त रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक है।

साथ ही, राज्य ने पहले पांच महीनों में ही 36,976.93 करोड़ रुपये (99.86 प्रतिशत) के ऋण हासिल करने के अपने लक्षित उधार अनुमान को लगभग समाप्त कर दिया।

कैग खातों के अनुसार, अप्रैल से अगस्त तक आंध्र प्रदेश का राजस्व 53,159.11 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 37,470.65 करोड़ रुपये था।

एक ओर कर राजस्व में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई,तो दूसरी ओर गैर-कर राजस्व में 423.12 करोड़ रुपये और केंद्रीय अनुदान में 3,213 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। लेकिन, केवल 5,000 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले पांच महीनों में राजस्व घाटा बढ़कर 31,188.49 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि पूंजीगत व्यय पिछले साल के 8,608.64 करोड़ रुपये से घटकर इस साल 5,482.53 करोड़ रुपये रह गया, जो दर्शाता है कि राज्य ने विकास कार्यों पर 3,125.76 करोड़ रुपये कम खर्च किए हैं।

पिछले साल कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के कारण राजस्व के नुकसान का हवाला देते हुए, राज्य ने प्रति वर्ष 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करने के लिए विभिन्न करों में वृद्धि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?