लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: खदान विस्फोट मामले में वाई एस प्रताप रेड्डी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:40 IST

Open in App

अमरावती, 11 मई आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चूना पत्थर की एक खदान में आठ मई को हुए विस्फोट से जुड़े मामले में मंगलवार को वाई एस प्रताप रेड्डी को गिरफ्तार किया गया, जो मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के रिश्तेदार हैं। इस घटना में 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रताप रेड्डी के पास जिलेटिन छड़ों को प्राप्त करने का लाइसेंस था, जो कडपा जिले में सिम्हाद्रिपुरम और पुलिवेंदुलु समेत कई स्थानों पर खदानों का संचालन करते हैं।

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ था जब मामिल्लापल्ली गांव के बाहर स्थित चूना पत्थर की खदान में जिलेटिन की छड़ों की खेप उतारी जा रही थी।

कडपा जिले के पुलिस अधीक्षक के अंबुराजन ने कहा कि जिलेटिन की छड़ों की ढुलाई के दौरान कोई सावधानी नहीं बरती गई, जिसके कारण यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रताप रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

चूना पत्थर खदान के संचालक सी नागेश्वर रेड्डी और प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे