लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने न्यायालय को बताया- 12 वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द की, 31 जुलाई को परिणाम की घोषणा

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने राज्य की 12 वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है और आंतरिक मूल्यांकन के बाद 31 जुलाई को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

आंध्र प्रदेश की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से मामले पर चर्चा की और राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश सरकार से कहा था कि वह 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य द्वारा सुझाए गए एहतियाती उपायों से सहमत नहीं है और कहा था कि जब तक वह संतुष्ट न होगी कि कोविड-19 के कारण कोई मृत्यु नहीं होगी, वह उन्हें अनुमति नहीं देगी।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उन्होंने (दवे) हालात की फिर से समीक्षा के बाद अदालत को सूचित किया है कि राज्य सरकार को अब संबंधित राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने की सलाह दी गई है। हम उस बयान को रिकॉर्ड में रखते हैं।’’

पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को सुनवाई होने पर दवे ने पीठ से कहा, ‘‘मामले पर विचार करते हुए और जिस तरह हालात में सुधार हुआ है, उसके अनुरूप हमने परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारियां कर ली थी....लेकिन अदालत की भावना पर गौर करते हुए मैंने मुख्यमंत्री से कल चर्चा की और उन्हें सलाह दी। उन्होंने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। ’’

दवे ने कहा कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाएगी, जो 10 दिन में मूल्यांकन कार्यक्रम निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम 31 जुलाई की समय सीमा का पालन करेंगे और नतीजे घोषित करेंगे।’’ साथ ही कहा कि अगर परीक्षाएं आयोजित होती तो अगस्त में नतीजे घोषित कर दिए जाते। दवे ने कहा कि पूरा देश एक दिशा में जा रहा है तो आंध्र प्रदेश राज्य भी उसी मार्ग का अनुसरण करेगा। दवे ने कहा कि पीठ का निर्णय सही है और ‘‘अगर कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम होता है तो इससे हमारा दिल दुखेगा।’’

पीठ ने कहा, ‘‘हम राज्य द्वारा उठाए गए व्यावहारिक रुख की सराहना करते हैं। हमें लगता है कि आप पहले ही इस बारे में बता सकते थे।’’

दवे ने चुनावी रैलियों और उत्तराखंड में कुंभ मेला का हवाला देते हुए कहा कि किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली और आम लोगों को कोविड-19 महामारी के दौरान इसका परिणाम भुगतना पड़ा। पीठ को बताया गया कि राज्य बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

पीठ ने कहा, ‘‘अंत भला तो सब भला के साथ हम इस कार्यवाही को बंद कर रहे हैं।’’ साथ ही जोड़ा कि राज्य ने जो फैसला किया है, वह सबके लिए फायदेमंद है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने बृहस्पतिवार को अपने निर्देश में दोहराया था कि सभी राज्य बोर्ड 31 जुलाई तक कक्षा 12 वीं के आंतरिक मूल्यांकन के नतीजे घोषित कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर