लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन स्पलाई रुकने से 11 कोरोना मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2021 08:01 IST

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में ऑक्सीजन की कमी से 11 मरीजों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के तिरुपति में सरकारी अस्पताल की घटना, ऑक्सीजन की कमी 11 मरीजों की मौतसरकारी अधिकारियों का दावा है कि कुछ मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी गई थीवहीं, मृतकों के परिजनों के अनुसार करीब 25 मिनट ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही, सीएम ने दिए जांच के आदेश

देश में जारी कोरोना संकट के बीच आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कम से कम 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ये घटना तिरुपति के वेंकटेश्वर रुइया (एसवीआआर) सरकारी अस्पताल में सोमवार शाम की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों का दावा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर को फिर से भरने में कुछ मिनट का समय लगा था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि मरीजों के परिजनों का दावा है कि कम से कम 25 मिनट तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित रही।

इस अस्पताल में 135 आईसीयू बेड हैं। साथ ही 400 से अधिक ऑक्सीजन बेड भी मौजूद हैं। इस समय अस्पताल में करीब 1100 मरीजों का इलाज यहां चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार अस्पताल में मौजूद 10 हजार लीटर का ऑक्सीजन टैंकर लगभग पूरी तरह से खाली हो गया था और इसे तमिलनाडु से एक टैंकर के आने के बाद भरा गया। इसी प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन की सप्लाई रूकने से ये बड़ा हादसा हुआ। 

वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दिए जांच के आदेश

पूरी घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए इस लापरवाही की जांच के आदेश भी दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसी घटना राज्य के किसी और अस्पताल में नहीं हो।

अधिकारियों को लगातार हर अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर नजर बनाए रखने को कहा गया है। इस बीत तेलुगू देशम पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन सरकार को भी निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर कोताही बरत रह रही है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच