लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने के बारे में उच्चतम न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने राज्य की 12 वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है और आंतरिक मूल्यांकन के बाद 31 जुलाई को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

आंध्र प्रदेश की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से मामले पर चर्चा की और राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश सरकार से कहा था कि वह 12 वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य द्वारा सुझाए गए एहतियाती उपायों से सहमत नहीं है और कहा था जब तक संतुष्ट न हों कि कोविड-19 के कारण कोई मृत्यु नहीं होगी, वह उन्हें अनुमति नहीं देगी।

पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को सुनवाई होने पर दवे ने पीठ से कहा, ‘‘मामले पर विचार करते हुए और जिस तरह हालात में सुधार हुआ है, उसके अनुरूप हमने परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारियां कर ली थी....लेकिन अदालत की भावना पर गौर करते हुए मैंने मुख्यमंत्री से कल चर्चा की और उन्हें सलाह दी। उन्होंने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। ’’

दवे ने कहा कि 10 दिन में उच्चाधिकार प्राप्त समिति मूल्यांकन कार्यक्रम निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम 31 जुलाई की समय सीमा का पालन करेंगे और नतीजे घोषित करेंगे।’’ साथ ही कहा कि अगर परीक्षाएं आयोजित होती तो अगस्त में नतीजे घोषित कर दिए जाते।

दवे ने कहा कि पूरा देश एक दिशा में जा रहा है तो आंध्र प्रदेश राज्य भी उसी मार्ग का अनुसरण करेगा। दवे ने कहा कि पीठ का निर्णय सही है और ‘‘अगर कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम होता है तो इससे हमारा दिल दुखेगा।’’

दवे ने चुनावी रैलियों और उत्तराखंड में कुंभ मेला का हवाला देते हुए कहा कि किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली और आम लोगों को कोविड-19 महामारी के दौरान इसका परिणाम भुगतना पड़ा। पीठ को बताया गया कि राज्य बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने बृहस्पतिवार को अपने निर्देश में दोहराया था कि सभी राज्य बोर्ड 31 जुलाई तक कक्षा 12 वीं के आंतरिक मूल्यांकन के नतीजे घोषित कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए