आंध्र प्रदेश : बॉयलर विस्फोट में छह श्रमिक घायल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:00 IST2021-09-21T23:00:22+5:302021-09-21T23:00:22+5:30

Andhra Pradesh: Six workers injured in boiler blast | आंध्र प्रदेश : बॉयलर विस्फोट में छह श्रमिक घायल

आंध्र प्रदेश : बॉयलर विस्फोट में छह श्रमिक घायल

अमरावती, 21 सितंबर आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के निकट अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र(सेज) में मंगलवार शाम एक लौह मिश्र धातु संयंत्र में बॉयलर फटने से छह श्रमिक घायल हो गए। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को अनाकापल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना अभिजीत फेरो अलॉय में कांच साफ करने वाले प्रभाग में हुई। धमाका इतना जबर्दस्त था कि एक श्रमिक का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार घटना के समय संयंत्र के विभिन्न वर्गों में 100 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे, किंतु यह धमाका केवल कांच की सफाई अनुभाग तक ही सीमित था। विस्फोट के तुरंत बाद कर्मचारी संयंत्र से भागकर बाहर आ गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

बॉयलर विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए संयंत्र का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Andhra Pradesh: Six workers injured in boiler blast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे