लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश : सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत, आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 14, 2021 12:23 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 मार्च आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नुजिविदु के नजदीक रविवार सुबह एक सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग विजयवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें नुजिविदु और विजयवाडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नुजिविदु के उप-खंड पुलिस अधिकारी श्रीनिवासुलु ने बताया कि मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास, गृहमंत्री एम सुचित्रा, तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?