लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत, आठ अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:04 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 मार्च आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नुजिविदु के नजदीक रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि ये लोग विजयवाड़ा से करीब 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नुजिविदु और विजयवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नुजिविदु के उपखंड पुलिस अधिकारी श्रीनिवासुलु ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास, गृहमंत्री एम सुचरिता, तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मरने वाले के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो