लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सुधारगृह प्रशासन संबंधित राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना करने का इच्छुक

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:38 IST

Open in App

अमरावती, 26फरवरी आंध्र प्रदेश सरकार अपने राज्य में राष्ट्रीय सुधार गृह प्रशासन अकादमी (एनएसीए)की स्थापना करना चाहती है।

प्रशासनिक स्तर के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार दक्षिणी जोनल परिषद की बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को केन्द्रीय गृह मंत्री के समक्ष पेश करेगी। यह बैठक चार मार्च को तिरुपति में होनी है।

आंध प्रदेश सरकार हैदराबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी की ही भांति राज्य में एनएसीए की स्थापना करना चाहती है।

राज्य के गृह विभाग के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ प्रस्तावित अकादमी मध्यम और वरिष्ठ स्तर के जेल प्रशासकों के प्रशिक्षण, नीति निर्माण और जेल प्रशासन के संपूर्ण विकास जैसी जरूरतों को पूरा करेगी।’’

उन्होंने कहा कि, ‘‘यह प्रतिष्ठित अकादमी आंध्र प्रदेश में बनाई जाएगी।’’

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दक्षिणी जोनल परिषद की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की और राज्य के अधिकारियों से केन्द्र के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

बताया जाता है कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना भी इस प्रकार की अकादमी खोलने की इच्छा रखता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि तेलंगाना ने अकदमी के लिए जमीन भी चुन ली है वहीं आंध्र प्रदेश सरकार को इसके लिए अभी जमीन का चुनाव करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है