लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश : सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद पर राजद्रोह का मुकदमा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:30 IST

Open in App

अमरावती, 14 मई आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद के. रघु रामकृष्ण राजू को राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने बताया कि राजू पर आरोप है कि वह नफरत फैलाने वाले भाषणों से समुदायों में द्वेष फैलाने और सरकार के खिलाफ असंतोष को बढ़ावा देने के कृत्य में शामिल हैं।

यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक पीवी सुनील कुमार के आदेश पर प्राथमिक जांच की गई। जांच में पाया गया कि राजू नियमित रूप से अपने भाषणों के जरिये व्यवस्थागत और योजनाबद्ध तरीके से समुदायों के बीच तनाव पैदा करने में शामिल हैं और सरकार के विभिन्न हस्तियों पर हमला कर रहे हैं ताकि लोगों का सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो जाए।’’

विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया, ‘‘ समुदायों और सामाजिक समूहों के खिलाफ घृणा भाषण है जिसका इस्तेमाल कुछ मीडिया चैनलों के साथ मिलकर साजिश के तौर पर सामाजिक द्वेष पैदा करने और कानून व्यवस्था भंग करने के लिए किया जा रहा है।’’

बयान में कहा गया कि सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक के आदेश पर सांसद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-124 ए (राजद्रोह), 153ए (समुदायों में द्वेष उत्पन्न करना, 505 (बयान से तनाव पैदा करना), 120बी (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि नरसापुरम लोकसभा सीट से सांसद राजू ने करीब एक साल पहले वाईएसआर कांग्रेस से बगावत कर दी थी और कई महीनों से मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।

गत कुछ दिनों से वह कोविड-19 संकट के ‘कुप्रबंधन’ को लेकर राज्य सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर बागी सांसद की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ)कर रहा है और आरोप है कि केंद्रीय बल ने सीआईडी के अधिकारियों को राजू को हिरासत में लेने से रोका। हालांकि बाद में मामला केंद्रीय बल के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचा और सीआईडी को कार्रवाई करने की अनुमति मिली।

हैदराबाद स्थित आवास में सांसद जब अपना जन्मदिन मना रहे थे तभी सीआईडी ने उन्हें पकड़ा।

राजू के बेटे भरत ने आरोप लगाया, ‘‘सीआईडी के करीब 30लोग हमारे घर आए और बिना वारंट के मेरे पिता को जबरन लेकर गए। यहां तक कि उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों को भी धक्का दिया। उन्होंने कोई नोटिस नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह