लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः टीडीपी सांसद के आवास और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 12, 2018 14:14 IST

पिछले चार साल तक टीडीपी केंद्र सरकार का हिस्सा रही है लेकिन चंद्रबाबू नायडू ने पिछले दिनों ए़नडीए से अलग होने की घोषणा की थी। टीडीपी सांसद ने इसे बदले की कार्यवाही माना है। 

Open in App

अमरावती/हैदराबाद, 12 अक्टूबरःआयकर विभाग ने शुक्रवार को तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राज्यसभा सदस्य सी. एम. रमेश के आंध्रप्रदेश और तेलंगाना स्थित परिसरों की तलाशी ली। सांसद ने इन छापों को ‘राजनैतिक बदले’ की कार्रवाई करार दिया।

सूत्रों ने बताया कि रमेश के कडपा जिला स्थित पैतृक गांव येरागुंतला में उनके आवास पर छापेमारी शुक्रवार की सुबह शुरू हुई। उसी वक्त आयकर विभाग के 10 कर्मचारियों के दल ने हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित उनके आवास और उनकी कंपनी रित्विक प्रोजेक्ट्स के कार्यालय पर भी छापा मारा।

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘‘रमेश के आंध्रप्रदेश में कडपा जिला स्थित आवासों की तलाशी चल रही है। आयकर विभाग के अधिकारी हैदराबाद में भी उनके आवास और कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। यह नियमित बात है.... इसमें कोई महत्व की बात नहीं है।’’ 

छापों की आलोचना करते हुए तेदेपा ने कहा कि यह ‘‘विशुद्ध रूप से राजनीतिक बदला है’’ क्योंकि रमेश संसद में लगातार राज्य के हितों के लिए आवाज उठा रहे थे। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन. लोकेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘ यह आंध्र के लोगों पर हमला है। मोदी सरकार प्रतिशोधपूर्ण रवैया अपना रही है क्योंकि हम आंध्रप्रदेश से किए गए सभी वादों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस छापेमारी का लक्ष्य उद्योगपतियों को डरा कर राज्य में निवेश की आवक को रोकना है। नयी दिल्ली में मौजूद रमेश का कहना है कि उनके परिसरों पर हो रही आयकर की छापेमारी के पीछे विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस का हाथ है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्वयं संसद के भीतर हमें नतीजे की चेतावनी दी थी क्योंकि हम लोग राज्य के अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। आयकर का छापा उस चेतावनी का नतीजा है।’’ संसद की लोक लेखा समिति के सदस्य रमेश ने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में 200 करोड़ रुपये की आय दिखायी है और कर भर भरा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे हमलों से नहीं डरेंगे।

टॅग्स :तेलगु देशम पार्टीआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया