लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश प्रदूषण बोर्ड ने कोविड अस्पतालों के चिकित्सकीय कचरे के प्रबंधन के लिए बनाया ऐप

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:34 IST

Open in App

अमरावती, 17 मई आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एपीपीसीबी) ने कोविड-19 अस्पतालों और पृथकवास केंद्रों के चिकित्सकीय कचरे का प्रभावी तरीके से प्रबंधन करने और वैज्ञानिक पद्धति से उसका निस्तारण करने के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया है।

बोर्ड के अध्यक्ष ए के परिदा के अनुसार राज्य में 600 से ज्यादा अधिसूचित कोविड अस्पतालों से 38 टन चिकित्सकीय कचरा रोजाना पैदा हो रहा है और इसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा करना एपीपीसीबी के लिए बड़ी चुनौती है।

कोविड-19 महामारी से बेहद प्रभावित चित्तूर जिले में औसतन रोजाना 5.70 टन कचरा पैदा हो रहा है। इसके बाद पूर्वी गोदावरी जिले में 5.13 टन और कडपा जिले में सबसे कम 0.24 टन कचरा रोजाना पैदा हो रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने अस्पतालों, पृथकवास केंद्रों और यहां तक कि घरों के लिए भी कोविड-19 कचरे के प्रबंधन और निस्तारण के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। हम कचरा जमा होने, परिवहन और इसके शोधन पर करीबी नजर रख रहे हैं और उद्देश्य के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।’’

राज्य के सभी अस्पतालों, पृथकवास केंद्रों और जांच प्रयोगशालाओं को इस ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और उन्हें कचरा पैदा होने से लेकर उसके प्रबंधन की जानकारी मुहैया करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां