लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:40 IST

Open in App

अमरावती, तीन जुलाई आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया ।

रेलवे सुरक्षा बल ने उनमें से चार को राजामहेंद्रवरम में हिरासत में लिया जबकि विजयवाड़ा सिटी पुलिस ने बाकी चार को उस समय पकड़ा जब वे लोग हावड़ा वास्को डी गामा एक्सप्रेस में जा रहे थे ।

सूत्रों ने बताया कि बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हाल में हुए पार्सल बम विस्फोट के बाद से पुलिस सतर्क थी । गुप्त सूचना के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ​लिया गया ।

जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि बांग्लादेशी पाइपलाइन के जरिये भारत में घुसे थे ।

उनके पास पासपोर्ट समेत कोई सरकारी दस्तावेज मौजूद नहीं था लेकिन उनके पास बेंगलुरु के पते का फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र था ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी नागरिकों ने दावा किया कि वे 2017 से 2019 तक गोवा में रहे और पिछले साल कोविड महामारी की शुरूआत के बाद वापस अपने देश चले गये थे । उन्होंने बताया कि इस साल जून में वे वापस गोवा लौटे थे ।

उत्तर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त शानु शेख ने विजयवाड़ा में कहा कि अभी प्रारंभिक जांच की गई है और व्यापक जांच की जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि फर्जी परिचय पत्रों के अलावा पुलिस ने विदेशियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं ।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के ​खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा