लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को चुनाव ड्यूटी से हटाने की मांग

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:56 IST

Open in App

अमरावती, 29 जनवरी आंध्र प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने दो आईएएस अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का कथित रूप से निर्वहन नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाने के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग (राजनीति) में प्रधान सचिव प्रवीण प्रकाश को चुनाव ड्यूटी से हटाने की अनुशंसा की है।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि प्रकाश चुनाव तैयारियों को लेकर 23 जनवरी को आयोग द्वारा बुलाई गई कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक से नदारद रहे।

पत्र में कहा गया है, ''राज्य के निर्वाचन आयोग के पास अनुच्छेद 243 के साथ साथ अनुच्छेद 324 के तहत आईएएस अधिकारी प्रकाश का तबादला करने की सभी शक्तियां है। वह चुनाव तैयारियों को लेकर बुलाई गई जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक से नदारद रहे। ''

पत्र के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवीण प्रकाश ने कलेक्टरों और एसपी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को भी आयोग की बैठकों में भाग नहीं लेने के निर्देश दिए। कलेक्टरों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि वे मतदान प्रक्रिया में भी सहयोग न करें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के पत्र में कहा गया है, ''नतीजतन जिला कलेक्टरों के तैयार नहीं होने के चलते आयोग को पहले चरण के चुनाव का कार्यक्रम बदलना पड़ा। यह पूरी तरह से अशोभनीय कृत्य है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। ''

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों प्रधान सचिव गोपाल कृष्ण द्विवेदी और पंचायत राज आयुक्त एम गिरिजा शंकर पर ग्राम पंचायत चुनाव के लिये जनवरी 2021 के हिसाब से ताजा मतदाता सूचियां तैयार करने की ड्यूटी निभाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें फटकार लगाई थी।

हालांकि राज्य सरकार ने आयोग के कदम को खारिज करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के पास ऐसा करने की शक्ति नहीं है।

इस बीच, ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिये नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। नौ फरवरी को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो