लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश ईंधन पर वैट में कटौती करने का इच्छुक नहीं

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:51 IST

Open in App

अमरावती, पांच नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार राज्य की खराब वित्तीय स्थिति के कारण पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती नहीं करना चाहती है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

दो दिन पहले, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की और राज्यों से उपभोक्ताओं को अधिक राहत देने के लिए वैट में कटौती करने को कहा। कई राज्यों ने केंद्र की सलाह का पालन किया और वैट में कमी की गई।

पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अभी तक इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन इसकी कोई संभावना नहीं है कि हम वैट में कोई कटौती करेंगे। हमारी अनिश्चित वित्तीय स्थिति इसकी अनुमति नहीं देती है।’’

पिछले साल 20 जुलाई को राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर ढांचे को संशोधित किया, जिससे उनकी कीमत में क्रमशः 1.24 रुपये और 0.93 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। सरकार को इससे प्रति वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

‘जन सेना पार्टी’ की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नदेंदला मनोहर ने आरोप लगाया, ‘‘विकास के बारे में भूल जाइए, पिछले दो वर्षों में राज्य में एक किलोमीटर सड़क की मरम्मत तक नहीं की गई है।’’

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस शैलजानाथ ने भी मांग की कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट तुरंत कम करे और लोगों पर बोझ घटाए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार अन्य राज्यों का अनुसरण करने और वैट कम करने में नाकाम रहती है तो हम आंदोलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए