लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश : शहीद लांस नायक तेजा को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:19 IST

Open in App

चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 12 दिसंबर तमिलनाडु में कन्नूर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत और 11 अन्य के साथ अपनी जान गंवाने वाले लांस नायक बी साई तेजा को रविवार दोपहर बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के उनके पैतृक गांव येगुवरेगाडी में पूरे सैनिक सम्मान के साथ दफनाया गया।

तेजा के छोटे भाई चैतन्य जो खुद भी सेना के जवान हैं, ने अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाया। इस मौके पर सैकड़ों लोग ‘ जय जवान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।

सेना के जवानों ने तेजा की पत्नी को तेजा के शरीर पर लिपटा तिरंगा भेंट किया। तेजा के पार्थिव शरीर को उनके खेत में पूरे सैनिक सम्मान और बंदूक की सलामी के साथ दफनाया गया।

लांस नायक तेजा का पार्थिव शरीर बेंगलुरु के सेना अस्पताल से फूलों से सजाए गए सेना के वाहन से रविवार सुबह लाया गया। इस मौके पर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की सीमा से पैतृक गांव येगुवरेगाडी के 30 किलोमीटर के रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग तिरंगे के साथ शहीद जवान के पार्थिक शरीर को ले जा रहे काफिले के साथ चले।

पार्थिव शरीर के पैतृक आवास पर पहुंचने पर हृदय विदारक दुश्य देखने को मिला। परिवार के सदस्य, मित्र और ग्रामीण अंतिम संस्कार के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी आंखों में आंसू थे। सेना के अधिकारियों के अलावा आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। लांस नायक तेजा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सैकड़ों की संख्या में आस-पास के गांवों के लोग भी एकत्र हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग