लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: स्कूल में खौलते हुए सांभर के बर्तन में गिरने से LKG के छात्र की मौत, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2019 13:21 IST

विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी जाँच में पाया गया कि छात्रावास में सैकड़ों छात्रों के रहने के बावजूद उनका कोई व्यवस्थित दस्तावेज नहीं रखा गया। पुरुषोत्तम रेड्डी दोपहर का भोजन लेने के लिए कतार में खड़ा था तभी वह अचानक फिसलकर सांभर के पात्र में गिर पड़ा।

Open in App

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के एक निजी स्कूल में खौलते हुए सांभर के पात्र में गिरने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गयी। शिक्षा और पुलिस विभाग के अधिकारी इस भयानक हादसे में स्कूल प्रबंधन की ओर से हुई लापरवाही का कारण पता लगाने में जुट गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को स्कूल प्रबंधन में बहुत सी कमियां मिलीं और उन्होंने स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय कुमार रेड्डी और कर्मचारी नागमल्लेश्वर रेड्डी को छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

नंदयाल उप मंडलीय पुलिस अधिकारी चिदानंद रेड्डी ने कहा कि स्कूल में भोजन के वितरण के दौरान कोई सावधानी नहीं बरती गयी जिसके कारण एलकेजी के छात्र पुरुषोत्तम रेड्डी को बुधवार को अपनी जान गंवानी पड़ी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्कूल का छात्रावास बिना अनुमति के चल रहा था।

विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी जाँच में पाया गया कि छात्रावास में सैकड़ों छात्रों के रहने के बावजूद उनका कोई व्यवस्थित दस्तावेज नहीं रखा गया। पुरुषोत्तम रेड्डी दोपहर का भोजन लेने के लिए कतार में खड़ा था तभी वह अचानक फिसलकर सांभर के पात्र में गिर पड़ा।

एक आया ने उसे बाहर निकाला और जली हुई अवस्था में उसे कुरनूल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी। कलक्टर जी वीरपांडियन ने इस दुर्घटना की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया