लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के विधान पार्षद रामाकृष्ण रेड्डी की कोविड-19 संक्रमण से मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:10 IST

Open in App

हैदराबाद, एक जनवरी आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद सी रामकृष्ण रेड्डी का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि 72 वर्षीय विधायकों की मौत कोविड-19 संक्रमण, निमोनिया और सेप्टिक शॉक के कारण हुई।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

रेड्डी आंध्र प्रदेश में राज्य विधानमंडल के पहले सदस्य हैं, जो वायरस का शिकार हुए हैं।

कुरनूल जिले के रहने वाले रेड्डी को 2019 में विधायकों ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद के लिए चुना था।

अविभाजित आंध्र प्रदेश में तीन बार विधायक रह चुके रेड्डी 2014 में तेदेपा और बाद में 2019 के चुनाव से पहले वाईएसआरसी में शामिल हुए थे।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने रामकृष्ण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है