लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश विधान परिषद: सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:26 IST

Open in App

अमरावती (आंध्रप्रदेश), आठ मार्च आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के छह उम्मीदवार सोमवार को विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये।

विधान परिषद उप सचिव एवं चुनाव अधिकारी ने छहों उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित कर दिया, क्योंकि इन सीटों के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।

शेख मोहम्मद इकबाल दूसरे कार्यकाल के लिये निर्वाचित हुए हैं जबकि वरिष्ठ नेता सी रामचंद्रैया चार साल के अंतराल के बाद विधान परिषद में आए हैं।

द्विवार्षिक चुनाव में अन्य निर्वाचित उम्मीदवारों में तिरुपति के दिवंगत सांसद दुर्गा प्रसाद राव के पुत्र बी कल्याण चक्रवर्ती, विजयवाड़ा से मोहम्मद करीमुन्नीसा और श्रीकाकुलम से डी श्रीनिवास निर्वाचित हुए है। सी भगीरथ रेड्डी अपने पिता रामकृष्ण रेड्डी के निधन से खाली हुई कुर्नूल सीट को भरेंगे। उनका कार्यकाल 29 मार्च 2023 तक रहेगा।

इनमें से पांच उम्मीदवार विधायक कोटा के तहत द्विवार्षिक चुनाव में छह साल के लिये निर्वाचित हुए हैं जबकि एक उम्मीदवार उपचुनाव में दो साल के कार्यकाल के निर्वाचित हुआ है।

इसके साथ ही, राज्य विधान मंडल के 58 सदस्यीय उच्च सदन में वाईएसआर कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए