लाइव न्यूज़ :

आंध प्रदेश विधानपरिषद ने तीन राजधानियों से संबंधित अधिनियम निरस्त करने का विधेयक पारित किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:07 IST

Open in App

अमरावती, 23 नवंबर आंध्र प्रदेश विधान परिषद ने मंगलवार को विवादास्पद आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास अधिनियम, 2020 को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य राज्य के लिए तीन राजधानियों की स्थापना करना था।

हालांकि, विपक्षी भाजपा और प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के सदस्यों ने मांग की कि सरकार राज्य के लिए केवल एक राजधानी अमरावती पर टिकी रहे और तीन राजधानियों की स्थापना के लिए एक नया कानून लाने का विचार को छोड़ दे।

वित्त और विधायी मामलों के मंत्री बी. राजेंद्रनाथ ने मंगलवार को परिषद में निरसन विधेयक पेश किया। एक दिन पहले विधानसभा ने इसे मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने विधानसभा को बताया था कि वे एक ‘‘व्यापक, पूर्ण और बेहतर’’ विकेंद्रीकरण विधेयक नये सिरे से लाएंगे।

सदन में भाजपा के नेता पी. वी. एन. माधव ने एक नया कानून लाने की सरकार की योजना की निंदा की और मांग की कि केवल अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में जारी रखा जाए।

पीडीएफ विधायक के. लक्ष्मण राव, के. नरसिम्हा रेड्डी और वेंकटेश्वर राव ने भी निरसन विधेयक का स्वागत किया, लेकिन कहा कि राज्य में केवल एक राजधानी होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे