लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Legislative Council Elections: 5 सीट पर 20 मार्च को वोटिंग?, डी रामा राव, पी अशोक बाबू, बी तिरुमाला नायडू, जे कृष्णमूर्ति और वाई रामकृष्णुडु हो रहे रिटायर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 13:12 IST

Andhra Pradesh Legislative Council Elections: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, राज्य विधानसभा के सदस्यों से विधान परिषद के पांच सदस्यों के निर्वाचन के लिये आह्वान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAndhra Pradesh Legislative Council Elections: चार सदस्य 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।Andhra Pradesh Legislative Council Elections: एक सीट 15 मार्च, 2024 से खाली है। Andhra Pradesh Legislative Council Elections: अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 24 मार्च से पहले पूरी होनी है।

Andhra Pradesh Legislative Council Elections: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आंध्र प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के पांच सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की, जिनका निर्वाचन विधायक करेंगे। मतदान 20 मार्च को होना है। राज्य विधान परिषद के चार सदस्य 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि एक सीट 15 मार्च, 2024 से खाली है। मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक यादव ने अधिसूचना में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, राज्य विधानसभा के सदस्यों से विधान परिषद के पांच सदस्यों के निर्वाचन के लिये आह्वान करते हैं।"

विधान परिषद सदस्य डी रामा राव, पी अशोक बाबू, बी तिरुमाला नायडू और वाई रामकृष्णुडु 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि जे कृष्णमूर्ति की सीट 15 मार्च 2024 से खाली है। अधिसूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 24 मार्च से पहले पूरी होनी है।

आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की तीन सीट पर चुनावों के लिए मतगणना जारी

आंध्र प्रदेश में विधान परिषद की तीन निर्वाचन सीट के चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है। अविभाजित पूर्वी गोदावरी एवं पश्चिम गोदावरी और कृष्णा एवं गुंटूर जिलों में दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और श्रीकाकुलम, विजयनगरम एवं विशाखापत्तनम में एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विवेक यादव ने कहा, ‘‘ विशाखापत्तम, काकीनाडा और गुंटूर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई।’’ उन्होंने कहा कि नतीजे शाम तक सामने आने की उम्मीद है। कृष्णा और गुंटूर स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे गुंटूर के ‘आंध्र क्रिश्चियन कॉलेज’ में शुरू हुई।

अविभाजित पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 63.2 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि कृष्णा और गुंटूर में 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान हुआ था।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया