लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश विधानसभा ने कोविड-19 महामारी के बीच चुनाव कराने के विरूद्ध प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:17 IST

Open in App

अमरावती, चार दिसंबर आंध्रप्रदेश विधानसभा ने कोविड-19 महामारी के बीच स्थानीय चुनाव कराने के कदम को लेकर राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) पर प्रहार किया और इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि राज्य की वर्तमान स्थिति फरवरी, 2021 में चुनाव कराने लायक नहीं है।

उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के आखिर में यह प्रस्ताव पेश किया और विधायी कार्य मंत्री बी. राजेंद्रनाथ ने उसका समर्थन किया।

उसके बाद सदन ने विपक्षी तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) की गैर हाजिरी में सर्वसम्मति से इसे पारित किया। तेदेपा के सदस्य अपने दस विधायकों के निलंबन के बाद सदन से चले गये थे।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘जिस बेपरवाही से राज्य की चिंताओं को एसईसी ने दरकिनार किया, वह संविधान के ढांचे एवं संविधि की भावना के अनुरूप नहीं है। विधानमंडल का मानना है कि प्रभावी टीके की उपलब्धता और कोविड-19 महामारी का खतरा टलने से पहले चुनाव कराना जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए हानिकारक होगा।’’

इसमें कहा गया है कि इसलिए राज्य मशीनरी ने अवगत करा दिया है कि इस समय चुनाव का कोई कार्यक्रम बनाना अविवेकपूर्ण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान