लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों को 30-30 लाख रुपये की मदद देगी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 17:42 IST

Open in App

अमरावती, पांच अप्रैल आंध्र प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए राज्य के दो सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की।

वहीं, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को एक बयान जारी कर हमले में आंध्र प्रदेश के दो जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवदेना प्रकट की।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 22 जवानों में आंध्र प्रदेश के रोउथु जगदीश और सखमुरी मुरली कृष्णा भी शामिल हैं। दोनों क्रमश: विजयनगरम और गुंटूर जिले के निवासी थे।

विजयनगरम की पुलिस अधीक्षक बी राजाकुमारी आज शहीद जवान के परिजनों से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा