लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने गोपनीय जानकारी मीडिया में लीक करने के आरोपी वित्त विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:41 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), चार अगस्त आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘‘संवदेनशील एवं गोपनीय’’ जानकारी मीडिया को लीक करने के आरोप में वित्त विभाग के तीन अधिकारियों को बुधवार को निलंबित कर दिया।

प्रधान वित्त सचिव शमशेर सिंह रावत ने सतर्कता एवं प्रवर्तन महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी की रिपोर्ट के आधार पर सहायक सचिव एन वेंकटेश्वरलु, खंड अधिकारी के. वर प्रसाद और डी श्रीनु बाबू को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

रावत ने इस संबंध में तीन अलग आदेश जारी किए हैं। उनमें कहा गया है, ‘‘सरकार के खिलाफ अखबारों में निरंतर प्रकाशित हो रही खबरों के संबंध में सतर्कता जांच शुरू की गई है, जिससे संदेह उत्पन्न होता है कि संवेदनशील एवं गोपनीय जानकारी लीक की गई, जिसे तोड़मरोड़ कर पेश किया गया ताकि सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके और जनता में भय पैदा किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि वर प्रसाद ने सरकारी गारंटी से संबंधित जानकारी भी मीडिया में लीक की। प्रधान वित्त सचिव ने कहा, ‘‘अधिकारी जानकारी की संवदेनशीलता और गोपनीयता से भलीभांती परिचित थे उसके बावजूद सूचना अनाधिकृत तरीके से पहुंचाई गई जिससे संदेह उत्पन्न होता है कि जानकारी जानबूझकर लीक की गई।’’

गौरतलब हैकि राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लग रहे हैं और उसकी आलोचना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो