लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को दी गई भूमि वापस मांग रही आंध्र प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:53 IST

Open in App

(सूर्य देसीराजू)

अमरावती, 16 नवंबर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मन्नवरम गांव में एनटीपीसी-भेल बिजली परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (एनबीपीपीएल) कंपनी अपना कामकाज बंद करने की कगार पर है इसलिए राज्य सरकार ने कंपनी को दी गई लगभग 750 करोड़ एकड़ भूमि वापस लेने की इच्छा जताई है। इसके अलावा राज्य सरकार उन भूखंडों की सूची भी बना रही है जिन्हें केंद्र सरकार के अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को आंध्र प्रदेश में अपनी इकाई स्थापित करने के लिए रियायती दरों पर दिया गया था।

आंध्र सरकार ने केंद्र से कहा, “अगर केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तय समय सीमा पर निवेश नहीं कर पा रहे हैं और अपनी इकाइयां स्थापित नहीं कर रहे हैं तो भूमि को राज्य सरकार को वापस दिया जाना चाहिए। हम उस जमीन का वैकल्पिक इस्तेमाल कर सकते हैं।”

वाई एस राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व में अविभाजित आंध्र प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने 2009 में 753.85 एकड़ भूमि एनबीपीपीएल को प्रति एकड़ सौ रुपये की दर से दी थी। बिजली संयंत्रों के लिए उत्पादन उपकरण बनाने के वास्ते संयंत्र स्थापित करने के लिए जमीन दी गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक सितंबर 2010 को श्रीकालाहस्ती में परियोजना की आधारशिला रखी थी।

इस संयुक्त परियोजना के तहत छह हजार करोड़ रुपये का निवेश होना था और सीधे तौर पर छह हजार रोजगार का सृजन होना था तथा 2015 में इकाई के पूरी तैयार होने के बाद 30 हजार लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से नौकरियों के अवसर पैदा होने थे। अभी तक एनबीपीपीएल में केवल 63 लोग ही काम करते हैं।

इस परियोजना के तहत देश में पहला एकीकृत प्लांट बनने वाला था जिसमें एक ही छत के नीचे टरबाइन, जनरेटर और बॉयलर का निर्माण होना था तथा इसकी वार्षिक क्षमता पांच हजार मेगावाट उपकरण आंकी गई थी। लेकिन यह परियोजना आकार नहीं ले सकी और एनबीपीपीएल अब केवल कोयला और ऐश तथा जल संवर्धन संयंत्र संबंधी ‘पैकेज’ बनाती है।

उद्योग एवं अवसंरचना विभाग के एक उच्च अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कंपनी प्रबंधन ने हमें बताया है कि वह अपना कामकाज समेटने की कगार पर है। अभी 748.64 एकड़ भूमि उसके पास है जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है क्योंकि परियोजना केवल 5.21 एकड़ में है।” अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने निवेश और रोजगार सृजन की अपनी प्रतिबद्धता को भी पूरा नहीं किया और भूखंड बेकार पड़ा हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि इसलिए राज्य सरकार एनबीपीपीएल से 748.64 एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश अवसंरचना निगम को लौटने को कह रही है और इस भूमिक का मूल्य सैकड़ों करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव