लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा ‘कृष्णपटनम दवा’ के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:36 IST

Open in App

अमरावती, 23 मई आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि प्रथम दृष्टया उसे आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने वाले बी आनंदैया को उनकी परंपरागत पद्धति का इस्तेमाल करने देने में कोई आपत्ति नहीं है। इस दवा को लोगों ने ‘कृष्णपटनम दवा’ कहना शुरू कर दिया है।

सरकार हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला तब करेगी जब राज्य आयुष विभाग के विशेषज्ञों का दल इस पर अपनी रिपोर्ट सौंप देगा।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा, “परंपरागत पद्धति जो पिछले कई सालों से चल रही है उसे बरकरार रखने में कोई आपत्ति नजर नहीं आ रही। वह पिछले कई सालों से इस परंपरागत पद्धति का उपयोग कर रहे हैं। इसे आयुर्वेदिक दवा घोषित किये बिना जारी रखने में कोई आपत्ति नहीं है।”

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर यह एक दवा है तो विभिन्न जांचों, नैदानिक परीक्षणों और अन्य प्रक्रियाओं के जरिये इसे सत्यापित करने की एक व्यवस्था है।

अनिल ने कहा, “इसे कोविड के उपचार की आयुर्वेदिक दवा घोषित किये बिना, कोई भी स्वास्थ्य पूरक या परंपरागत प्रणाली लोगों की मान्यता पर निर्भर करती है। अगर इसमें कोई हानिकारक सामग्री नहीं है को इसे नियंत्रित करने या पाबंदी लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

आनंदैया द्वारा दी जा रही तथाकथित कृष्णपटनम दवा का अब तक कोई (नकारात्मक) प्रभाव नहीं मिला और इसकी तैयारी में इस्तेमाल हो रही सभी सामग्री सुरक्षित प्रमाणित हो चुकी हैं।

प्रमुख सचिव ने कहा, “हमारी टीम उन लोगों और उनके संपर्कों की निगरानी कर रही है जिन्होंने इसका इस्तेमाल किया जिससे पता चल सके कि इसका नकारात्मक प्रभाव है या सकारात्मक। तिरुपति में आयुर्वेदिक कॉलेज का एक दल भी इस काम में जुटा है। आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।”

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कृष्णपटनम गांव में आनंदैया बीते एक महीने से अपनी पद्धति से लोगों का उपचार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही थी और इस वजह से गांव में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही थी।

उनके द्वारा लोगों को दी जा रही ‘दवा’ का वितरण शनिवार से रोक दिया गया था और विशेषज्ञों का एक दल इसकी प्रभावशीलता जानने के लिये जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल