लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने ईंधन पर वैट में कटौती की संभावना से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:06 IST

Open in App

अमरावती, सात नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में किसी तरह की कटौती की संभावना से इनकार किया और केंद्र पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में 3.35 लाख करोड़ रुपये वसूलने के बावजूद राज्य को पर्याप्त हिस्सा न देने का आरोप लगाया।

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के केंद्र के फैसले के अनुरूप, विपक्षी दलों द्वारा वैट में कटौती को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाए जाने पर जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार ने मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कई समाचार पत्रों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापन दिए हैं।

राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में किसी तरह की कटौती की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में 3.35 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए, लेकिन उसने राज्य के हिस्से के रूप में केवल 19,475 करोड़ रुपये का वितरण किया, जो कि सिर्फ 5.80 प्रतिशत है। केंद्र को अपने द्वारा एकत्र किए गए करों का 41 प्रतिशत राज्यों को वितरित करना होता है।

विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने कहा कि राज्य सरकार के दावे पूरी तरह से भ्रामक हैं।

उन्होंने कहा कि जब कई अन्य राज्यों ने वैट कम किया है तो आंध्र प्रदेश सरकार के लिए ऐसा करने में क्या अड़चन है?

तेलुगु देशम पार्टी ने भी विज्ञापन को "फर्जी" बताया और कहा कि इससे केवल वैट कम न करने की राज्य सरकार की मंशा का खुलासा होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे