लाइव न्यूज़ :

तीन राजधानियों संबंधी विवादास्पद कानून रद्द कर सकती है आंध्र प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:03 IST

Open in App

अमरावती, 22 नवंबर आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने सोमवार को कहा कि वह राज्य की तीन राजधानियां स्थापित करने के लिए पिछले साल पारित किए गए विवादास्पद ‘विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास विधेयक’ को वापस ले रही है।

महाधिवक्ता एस सुब्रमण्यम ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि सरकार ने कानून वापस लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा में इस बारे में बयान देंगे।

मुख्य न्यायाधीश पी के मिश्रा की अगुवाई वाली खंडपीठ ने महाधिवक्ता को इस बारे में विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई अपराह्न ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने आपात बैठक की और सदन में पेश किए जाने वाले निरस्तीकरण विधेयक को मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है