लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश सरकार ने एक करोड़ कोविड-19 टीके की खरीद के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:23 IST

Open in App

अमरावती, 13 मई आंध्रप्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों के टीकाकरण के लिए विदेशी उत्पादकों से कोविड-19 टीके खरीदने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को वैश्विक निविदा निकाली।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल के अनुसार वैश्विक कंपनियों को तीन जून तक बोलियां लगाने को कहा गया है।

सिंघल ने कहा, ‘‘ कुछ एकल खुराक वाले टीके हो सकते हैं जबकि कुछ दोहरी खुराक वाले टीके हो सकते हैं । बोलियों के आधार पर हम (खुराक) खरीदेंगे।’’

निविदा अधिसूचना में एपी मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने कहा कि आपूर्ति किये जाने वाले टीके आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के अनुरूप होने चाहिए।

राज्य सरकार का कहना है कि विनिर्माण लाइसेंस वाले निविदाकर्ताओं के पास विश्व स्वास्थ्य संगठन का वैध विनिर्माण पद्धति प्रमाणपत्र होना चाहिए।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘ भारतीय सीमा में टीके की आपूर्ति के लिए डीसीजीआई की मंजूरी भी सौंपनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे